शहीद के नाम पर 50 हजार की समझौता राशि बहादराबाद में शहीद परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बहादराबाद (संवाद सूत्र): पथरी पुल स्थित शहीद विकास सैनी स्मारक पर मंगलवार को भीम आर्मी नेता तेज प्रताप सैनी, शहीद के पिता कुंवरपाल सैनी, भाई अजय कुमार सैनी और रजत सहित ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाज के एक संगठन और उसके तथाकथित नेताओं पर शहीद के सम्मान से खिलवाड़ करने और समझौते की रकम हड़पने का गंभीर आरोप लगाया।प्रदर्शनकारियों के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से शहीद विकास सैनी स्मारक का गेट टूट गया था। उस समय समाज के एक संगठन और उसके तथाकथित नेताओं—जय भगवान सैनी, अंकित सैनी तथा तत्कालीन मील प्रभारी ने आश्वासन दिया था कि स्मारक का गेट जल्द ही दोबारा बनवा दिया जाएगा। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी स्मारक की सुध नहीं ली गई।मंगलवार को ग्रामीणों ने खुलासा करते हुए बड़ा आरोप लगाया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक से समझौते के रूप में 50 हजार रुपये की राशि ली गई थी, जो क्षतिग्रस्त गेट को पुनः बनवाने के लिए दी जानी थी। लेकिन न तो आज तक गेट का निर्माण कराया गया और न ही यह रकम शहीद के परिवार को मिली। प्रदर्शनकारियों ने तीखा सवाल उठाया कि आखिर समझौते की यह रकम कहां चली गई और क्या इसे तथाकथित सिरमौर नेताओं ने डकार लिया।ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस रकम का पारदर्शी हिसाब नहीं दिया गया और शहीद स्मारक का गेट नहीं बनवाया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *