लक्सर शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू, शुभारंभ कार्यक्रम में उमड़ा किसानों का सैलाब₹700 प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग उठी, चीनी के ₹70 किलो भाव का मुद्दा भी गूंजा; नेताओं ने दिखाई अपनी ताकत

लक्सर (फरमान खान)। लक्सर स्थित राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल का नया पेराई सत्र विधिवत शुभारंभ के साथ शुरू हो गया। शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक हस्तियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक, प्रणव सिंह, जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोनिया शर्मा और राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि सहित सैकड़ों किसानों ने शिरकत की।शुगर मिल के शुभारंभ के अवसर पर जहां किसानों में नए पेराई सत्र को लेकर उत्साह दिखाई दिया, वहीं गन्ना मूल्य को लेकर भी जनप्रतिनिधियों ने अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान गन्ने का भाव बढ़ाकर 700 रुपये प्रति कुंतल घोषित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही बाजार में चीनी के 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने वाले भाव का मुद्दा उठाते हुए किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने की मांग की गई।कार्यक्रम में नेताओं की मौजूदगी और उनके समर्थकों की भीड़ ने इसे केवल शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि क्षेत्र में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का नजारा भी देखने को मिला। अलग-अलग जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और किसानों की भागीदारी पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रही।इस मौके पर शुगर मिल मालिक दिलवर सिंह जनरल मैनेजर एसपी सिंह, पंकज सक्सेना सहित मिल के अधिकारी कर्मचारी और क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। मिल प्रबंधन ने नए पेराई सत्र के सफल संचालन और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े प्रयासों पर जोर दिया।नए पेराई सत्र के आगाज के साथ ही किसानों की निगाहें अब गन्ना मूल्य की घोषणा और भुगतान व्यवस्था पर टिकी हैं। किसानों को उम्मीद है कि उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा और इस बार गन्ना भुगतान को लेकर उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *