लक्सर में उमड़ा ट्रैक्टरों का सैलाब, ओमप्रकाश जमदग्नि के समर्थन में किसानों और युवाओं ने दिखाई एकजुटता की ताकत

लक्सर (फरजाना मंसूर)। लक्सर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के सम्मान और स्वाभिमान को समर्पित एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। निरंजनपुर से फतवा तक निकाली गई इस भव्य रैली में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में किसानों की एकजुटता और ताकत का एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

यह ट्रैक्टर रैली ओमप्रकाश जमदग्नि के समर्थन और कृषि क्षेत्र में किसानों के अमूल्य योगदान को समर्पित थी। रैली में लक्सर क्षेत्र के कोने-कोने से बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए। सड़क पर दूर-दूर तक फैली ट्रैक्टरों की लंबी कतारों और युवाओं के जोश ने इस आयोजन को पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना दिया।

रैली के दौरान मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर स्थानीय किसानों ने ओमप्रकाश जमदग्नि का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों ने अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी आस्था दिखाई।

आयोजन के माध्यम से किसानों के सम्मान, आपसी भाईचारे और उनकी प्राथमिकताओं को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया गया। निरंजनपुर से शुरू होकर फतवा तक शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुई इस रैली ने लक्सर की सामाजिक और राजनीतिक फिज़ा में किसानों तथा युवाओं की मजबूत उपस्थिति को स्पष्ट रूप से दर्ज करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *