ट्रैक्टर मैकेनिक मुनेश की जंगली जानवर टकराने से दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी

बहादराबाद। मनुबांस में ट्रैक्टर की दुकान चलाने वाले 47 वर्षीय मैकेनिक मुनेश की गुरुवार रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मुनेश रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके अपने गांव लौट रहे थे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मूलदासपुर उर्फ माजरा निवासी 47 वर्षीय मुनेश ट्रैक्टर मैकेनिक रोजाना की तरह मनुबांस स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। गुरुवार रात दौलतपुर से गांव की ओर आने वाले रास्ते पर अचानक किसी जंगली जानवर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुनेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मामले की जानकारी देते हुए बहादराबाद कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दुर्घटना किसी अज्ञात जंगली जानवर के टकराने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई और घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *