लक्सर (फरजाना मंसूरी)। लक्सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार ‘न्याय यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए जनविरोधी नीतियों और महंगाई-बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर सरकार को घेरा।न्याय यात्रा का भव्य शुभारंभ लक्सर स्थित शिव चौक से हुआ। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम शिव चौक से रवाना होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए बालावाली तिराहे पर पहुंचा, जहां एक जनसभा के साथ यात्रा का समापन किया गया।यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता तरस रही है और सरकार की नीतियां केवल जनविरोधी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिद्वार बालेश्वर सिंह, लक्सर नगर अध्यक्ष चौ. भगत सिंह, संजय सैनी एडवोकेट, गुड्डू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरी यात्रा के दौरान उत्साहपूर्वक नारेबाजी की और जन-जागरण का संदेश दिया।
लक्सर में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर बोला जोरदार हमला
