अनियंत्रित होकर बाइक फिसली चालक गंभीर रूप से घायल, साथी को आई चोटें

बहादराबाद: शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक चोटिल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ेड़ी राजपूताना निवासी आर्यन 22 वर्ष अपने साथी दीपक 19 वर्ष के साथ शुक्रवार शाम करीब साढ़े छः बजे बाइक से मूलदासपुर उर्फ़ माजरा गाँव आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गाँव में दाखिल हुई, गाँव के प्रवेश पर बनी पुलिया पर गाड़ी अचानक उछलकर अनियंत्रित होकर फिसल गई।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक आर्यन फिसलकर मोटरसाइकिल के नीचे ही दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पीछे बैठा दीपक छिटककर दूर जा गिरा, जिसे हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुँचे ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को संभाला। गंभीर रूप से घायल आर्यन को इलाज के लिए पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *