हरिद्वार पुलिस की कमान, कप्तान का सम्मान: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 जांबाज बने ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’!

हरिद्वार (विशेष रिपोर्ट): जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में भव्य ‘सैनिक सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कप्तान ने न सिर्फ जवानों की समस्याओं को सुना, बल्कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले जांबाजों का हौसला भी बढ़ाया।अभिभावक के रूप में दिखे कप्तान: मौके पर ही किया समस्याओं का समाधानसैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह एक सख्त कप्तान के साथ-साथ एक संवेदनशील अभिभावक की भूमिका में नजर आए। जिले के विभिन्न थानों, शाखाओं और कार्यालयों से आए जवानों की पारिवारिक व सेवा संबंधी परेशानियों को बेहद ध्यान से सुना गया और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी दीपक कुमार और एसपी देहात अभय सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।30 पुलिसकर्मियों को मिला ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ का खिताबसितंबर माह में घटित अपराधों के त्वरित खुलासे, अपराधियों की धरपकड़ और कार्यक्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले 2 महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 30 जवानों को ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ का सम्मान देकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।”पुलिस धरातल पर काम करती है, इसलिए हमारे पास खुद को साबित करने के हर दिन नए मौके होते हैं। अपनी निष्ठा और मेहनत से ऐसे उदाहरण पेश करें कि बाकी सहकर्मी भी आपसे प्रेरणा ले सकें।” नवनीत सिंह एसएसपी हरिद्वार से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में कोतवाली नगर से का0 राकेश; कोतवाली कनखल से का0 वीरेन्द्र चौहान और का0 दिग्पाल भंडारी; कोतवाली श्यामपुर से हे0का0 मनोज रतूड़ी; कोतवाली ज्वालापुर से उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान; कोतवाली रानीपुर से का0 अमन तोमर; कोतवाली सिड़कुल से उ0नि0 अनिल बिष्ट और का0 दीपक दानू; कोतवाली बहादराबाद से उ0नि0 अजय कुमार और कानि0 बलवन्त सिंह; कोतवाली रुड़की से हे0का0 गजपाल और कानि0 हरि सिंह; कोतवाली झबरेड़ा से हे0का0 मोहन खोलिया; कोतवाली भगवानपुर से कानि0 विनोद चौहान; कोतवाली कलियर से हे0का0 जमशेद अली; सीआईयू हरिद्वार से का0 वसीम अकरम; सीआईयू रुड़की से हे0का0 मनमोहन भण्डारी; कार्या० क्षेत्राधिकारी मंगलौर से का0 विनोद कुमार; पुलिस दूरसंचार से हे0का0 कमल सिंह; अभियोजन कार्यालय हरिद्वार से म0का0 मंजू बिष्ट; फायर स्टेशन मायापुर से फायरमैन संदीप जोशी; फायर स्टेशन सिड़कुल से म० फायरमैन सुमन शर्मा; यातायात हरिद्वार से उ0नि0 नरेन्द्र रावत और का0 नवीन पंवार; पुलिस लाईन हरिद्वार से अ0उ0नि0 एमटी हर्षवर्धन पंत और का0 बबलू राणा; 46 वीं वाहिनी से का0 करन सिंह; म० सुरक्षा हेल्प लाईन, मायापुर से होमगार्ड राकेश कुमार; अभिसूचना इकाई हरिद्वार से हे०का० अरुण नौटियाल तथा गौ वंश संरक्षण स्क्वाड से हे0का0 पूरण सिंह दानू शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *