अभी अभी…… कोर यूनिवर्सिटी के 40 वर्षीय प्रोफेसर की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

(बहादराबाद) कोर यूनिवर्सिटी रुड़की में कार्यरत 40 वर्षीय प्रोफेसर जेनसन मैथ्यू की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह स्थित आनंदम सिटी की है, जहाँ शुक्रवार शाम अत्यधिक शराब के सेवन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने से उनकी जान चली गई।

मूल रूप से केरल पानतोड़ आलमयूजहा के रहने वाले प्रोफेसर जेनसन मैथ्यू पुत्र मेथेन ओसेफ हाल ही में बहादराबाद के आनंदम सिटी में रह रहे थे और कोर कॉलेज में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में अत्यधिक मदिरापान के कारण उन्हें अचानक खून की उल्टियाँ और दस्त शुरू हो गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। बहादराबाद कोतवाल अमरजीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक दृष्टि में अत्यधिक शराब का सेवन मौत का कारण प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *