बहादराबाद पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़,मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

पांच पिस्टल, तमंचा, सात कारतूस और दो बाइक बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (फरमान खान)एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बहादराबाद पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी मुकुल पाल के बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बौंगला तिराहे पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया, जबकि मुकुल पाल गन्ने के खेत में छिपकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। बाद में पुलिस ने चौथे आरोपी प्रशांत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, सात जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के कुशल नेतृत्व और वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। वहीं सीआईयू रुड़की के हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी ने अपनी टीम के साथ बेहतरीन कार्यशैली और महत्वपूर्ण योगदान का परिचय दिया। बहादराबाद पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त कार्रवाई से अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त गिरोह पर शिकंजा कसने में सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुल पाल, भूपेन्द्र, विशाल कुमार और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक विकास रावत, हेमदत्त भारद्वाज, अजय कुमार, हेड कांस्टेबल राजवर्धन, सुधाकर, कांस्टेबल अवनेश राणा, हिमांशु पंत, पंकज बिष्ट, विकास थापा, शाह आलम और होमगार्ड अभिषेक चौधरी शामिल रहे।

सीआईयू रुड़की टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक संजय पुनिया, अश्वनी यादव, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल रवींद्र खत्री, महिपाल तोमर और आशीष शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *