शोध और नवाचार को कानूनी सुरक्षा देने के लिए IPR की समझ जरूरी: विशेषज्ञ

हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में एकदिवसीय कार्यशाला,पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के महत्व पर दी गई जानकारी

हरिद्वार (फरमान खान) हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज,रायसी में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) को लेकर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने शिक्षकों,विद्यार्थियों और शोधार्थियों को शोध एवं नवाचारों के कानूनी संरक्षण की बारीकियों से रूबरू कराया।विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में किसी भी मौलिक शोध,वैज्ञानिक खोज और नए आविष्कार को सुरक्षित रखने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से 17 नवंबर को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट),देहरादून के प्रायोजन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय,हरिद्वार के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश कुमार तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,रानीचौरी के कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.रश्मि टी.चमोली ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विशेषज्ञों ने पेटेंट,कॉपीराइट,ट्रेडमार्क सहित बौद्धिक संपदा अधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि शोध के दौरान सामने आने वाली नई खोजों,रचनात्मक कार्यों और वैज्ञानिक आविष्कारों का उचित पंजीकरण एवं संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है।विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अपने मौलिक विचारों तथा शोध कार्यों के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए जागरूक भी किया।
कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ.केपी सिंह,उपाध्यक्षा डॉ.प्रभावती,सचिव एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख लक्सर डॉ.हर्ष कुमार दौलत तथा कोषाध्यक्ष डॉ.निशांत कुमार दौलत उपस्थित रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यशाला निदेशक प्रोफेसर आदित्य गौतम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों और शोधार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ उनके अकादमिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ.मंजू रानी तथा संयोजक डॉ. अजीत कुमार राव रहे। सफल आयोजन में समन्वयक डॉ.स्मृति कुकसाल,डॉ.सारिका माहेश्वरी,डॉ.नरेंद्र कुमार और डॉ.कुलदीप कुमार सहित आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से डॉ.केपी तोमर,डॉ. सुरजीत कौर,डॉ.प्रशांत सिंह,डॉ.निशा पाल,डॉ.प्रियंका सैनी,डॉ. रश्मि नौटियाल,डॉ.नेहा सिंह,डॉ.प्रदीप कुमार,डॉ.हेमंत कुमार, डॉ. अलका हरित,डॉ.अश्वनी,डॉ.राहुल कौशिक,डॉ.विकास तायल,डॉ. ललित मोहन सैनी, डॉ. मीनू सैनी,डॉ.विक्रम सिंह,डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.पूनम चौधरी,डॉ.रमेश,डॉ.मनोज छोक्कर,डॉ.विनीता,डॉ. शिल्पी,डॉ.वर्षा अग्रवाल,डॉ.प्रिया प्रधान,डॉ.कुलदीप सिंह,डॉ.मुरली सिंह और डॉ.सरला भारद्वाज सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए प्रतिभागियों और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *