गोपाष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल का गठन,महंत विष्णुदास जी को संयोजक का दायित्व –

हरिद्वार गोपाष्टमी के पावन अवसर पर श्रवणनाथ नगर स्थित उछाली आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद, उत्तराखण्ड प्रांत के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर पूज्य श्री ईश्वरदास जी महाराज ने की। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश जी, अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय मिलिंद परांडे, केंद्रीय सहमंत्री मनोज वर्मा की विशेष उपस्थिति रहीबैठक में मिलिंद परांडे ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, हिन्दू समाज के समक्ष उपस्थित समसामयिक चुनौतियों तथा धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक जागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संत समाज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को संगठन की वैचारिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। बैठक का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने किया। बैठक में उपस्थित संत समाज के मार्गदर्शन एवं सहमति से पूज्य महंत विष्णुदास को उत्तराखण्ड प्रांत के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संत समाज के मार्गदर्शन में हिन्दू समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने, सनातन परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित कर धर्म एवं राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने पर विशेष बल दिया गया।
विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल के गठन से संत समाज का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा तथा उत्तराखण्ड की देवभूमि की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *