उच्च न्यायलय से 2.5 लाख रूपये जमा करने की शर्त पर मिला था अन्तरिम आदेश,पीडित ने लगाया बिजली विभाग पर उत्पीड़न का आरोप

बड़ेड़ी- राजपूतान-शांतरशाह में बिजली विभाग की चालानी कार्रवाई से परेशान किसान

हरिद्वार ग्राम बड़ेड़ी राजपूतान-शांतरशाह में पीडित ने बिजली विभाग की कथित कार्रवाई से एक किसान मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।किसान का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा उसे गलत बिजली बिल थमा दिया गया,जिसके बाद लगातार उससे बिल जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

किसान ने आरोप लगाया कि रुड़की बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है।इतना ही नहीं,दो बार उसका बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया।किसान का कहना है कि वह इस मामले में उच्च न्यायलय की शरण में गया था,जहां से उसे सशर्त बिजली विभाग में बकाया राशि में से ढाई लाख रूपये जमा करने की शर्त पर अन्तरिम आदेश मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *