उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026(वस्तुनिष्ठ प्रकार)का आयोजन 29 नवंबर, 2026(रविवार)को हरिद्वार नगर क्षेत्र में 21 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराया जायेगा

परीक्षा केन्द्र 200 मीटर की परिधि में निर्धारित मानकों से अधिक किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण पूर्णतः प्रतिबन्धित होगा

हरिद्वार,नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी ने अवगत कराया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026(वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 29 नवंबर, 2026(रविवार)को हरिद्वार नगर क्षेत्र में 21 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करायी जायेगी।
उक्त आयोजित परीक्षा हरिद्वार नगर क्षेत्र में परीक्षा केंद्र,ज्वालापुर इंटर कॉलेज,पन्नालाल भल्लाल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज नील खुदाना,शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज,श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,डॉ. हरिराम इंटर कॉलेज मायापुर,पीएमसी जीजीआईसी ज्वालापुर, सेंट मैरी एस.आर. एसईसी स्कूल,दीक्षा राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल,होली गंगेज पब्लिक स्कूल,डी.ए.वी. सैनेटरी पब्लिक स्कूल, अचीवर होम पब्लिक स्कूल,गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज देव संस्कृति विश्वविद्यालय,धूमसिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल,स्वामी हरि हरियानन्द पब्लिक स्कूल,शिवडेल स्कूल, पार्थ सारथी हायर सैकेंडरी स्कूल,डिवाईन लाइट स्कूल,महऋषि विद्या मंदिर,गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड यूनिवर्सिटी सिंहद्वार कनखल हरिद्वार केंद्रों पर दो सत्रों में प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 02:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक सम्पन्न करायी जायेगी।
उक्त आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षा को नकल विहीन, बाधारहित,सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा 163 लागू की जाती है।
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने अवगत कराया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 की धारा-163 (पूर्व धारा 144 द.प्र.संहिता—1973) के प्राविधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये निषेधाज्ञा पारित की जाती है।उन्होंने हरिद्वार नगर क्षेत्र के उक्त परीक्षा केंद्रों के आस-पास की 200 मीटर की सीमा के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा उनके पूर्वानुमति के बिना पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही कोई सार्वजनिक सभा करेंगे और न ही जुलूस आदि निकालेंगे।कोई भी व्यक्ति उपरोक्त परीक्षा केन्द्र के आस पास अपने किसी कार्यक्रम द्वारा जन भावनाओं को किसी प्रकार से नहीं भड़काएगा और कोई ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे सार्वजनिक लोक शांति भंग होना सम्भावित हो हरिद्वार नगर क्षेत्र के उपरोक्त परीक्षा केन्द्र पर एवं उसके आस-पास की 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का कोई धरना-प्रदर्शन आदि नहीं किया जाएगा।
परीक्षा केन्द्र 200 मीटर की परिधि में निर्धारित मानकों से अधिक किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण पूर्णतः प्रतिबन्धित होगा।परीक्षा केन्द्रों लाठी,चाकू, तलवार,भाला, आग्नेयशास्त्र जैसे बन्दूक,पिस्टल आदि विस्फोटक पदार्थ जैसे तेजाब,पेट्रोल आदि लेकर नहीं चलेगा और न ही अपने पास रखेगा।
परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्तर्गत परीक्षार्थी को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति कदापि नहीं होगी।परीक्षा केन्द्र परिसर में किसी भी व्यक्ति एवं परीक्षार्थी को सेलुलर फोन तथा पेजर ले जाने की अनुमति कदापि नहीं होगी।
उक्त आदेशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *