हरियाणा के केंद्रीय आवास व शहरी विकास और केंद्रीय विद्युत मंत्री का पतंजलि दौरा

• राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
• आयुर्वेद को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने में आचार्य बालकृष्ण जी ने उल्लेखनीय योगदान : श्री खट्‌टर
• पतंजलि योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ, समृद्ध, संस्कारित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है : आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार,(बी.बी.चंदेला)हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय आवास व शहरी विकास और केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर का पतंजलि आगमन हुआ।इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने मंत्री महोदय का भव्य आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मनोहर लाल खट्टर ने आयुर्वेद के क्षेत्र में आचार्य के अतुलनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आयुर्वेद को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति की प्राचीन गौरवशाली परंपरा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में आचार्य बालकृष्ण ने उल्लेखनीय कार्य किया है।उनके प्रयासों से न केवल आयुर्वेद का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है, बल्कि नई पीढ़ी में भी अपनी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी है।
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मध्य राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक विकास तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।भेंटवार्ता के दौरान मंत्री महोदय ने पतंजलि द्वारा योग, आयुर्वेद,स्वदेशी,शिक्षा, अनुसंधान,चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संचालित विविध गतिविधियों और परियोजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित आधारित उद्देश्यों तथा भारतीय ज्ञान-परंपरा के संरक्षण,संवर्धन और वैश्विक प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पतंजलि योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ,समृद्ध,संस्कारित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
आचार्य ने प्रकृति की सुरम्य गोद में नव-निर्मित पतंजलि के सेवा प्रकल्प श्री धन्वन्तरि धाम के विषय में भी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हर्बल वर्ल्ड-श्री धन्वन्तरि धाम को जड़ी-बूटी और आयुर्वेद का केंद्र ही नहीं, बल्कि ज्ञान,प्रकृति, संस्कृति,पर्यटन और प्रशिक्षण का भी प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है। यहां नॉलेज पाथ, इंटरटेनमेंट पार्क और एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधाएं विकसित करने की योजना है।आचार्य ने बताया कि यहाँ साइकिलिंग ट्रैक के साथ-साथ साधना एवं ध्यान के लिए विशेष गुफाओं का निर्माण भी किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यहाँ विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।इसके माध्यम से देश ही नहीं, दुनिया के लोगों को भी जोड़ा जाएगा।श्री धन्वंतरि धाम प्रकृति और संस्कृति का संदेश विश्वभर में पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पतंजलि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए संचालित गतिविधियों में रुचि व्यक्त की।यह भेंटवार्ता राष्ट्रनिर्माण के साझा संकल्पों और सकारात्मक विचार-विमर्श की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए संचालित गतिविधियों में रुचि व्यक्त की।यह भेंटवार्ता राष्ट्रनिर्माण के साझा संकल्पों और सकारात्मक विचार-विमर्श की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *