बहादराबाद: कोतवाली पुलिस ने डायल 112 की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरेलू विवाद में हुड़दंग कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी अपने घर के सामने ही भाभी और परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा था, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई थी।घटना 13 अक्टूबर की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बहादराबाद कस्बा निवासी 31 वर्षीय आरोपी मनोज निवासी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया। शांति व्यवस्था भंग होते देख पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बहादराबाद: घर में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, भाभी से कर रहा था मारपीट
