बहादराबाद पुलिस के हत्थे चढ़े नशीले इंजेक्शनों के सौदागर, 93 अवैध इंजेक्शन और बुलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

बहहादराबाद: त्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार 2026’ के तहत हरिद्वार की बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले दो तस्करों नसीम और तन्मय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 93 नशीले इंजेक्शन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस क्षेत्र में लगातार चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भारापुर भौरी से सहदेवपुर जाने वाले मार्ग पर तिराहे के पास से दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 48 शीशी डायजेपाम और 45 शीशी रेस्टिजेसिक (बुप्रेनोरफिन हाइड्रोक्लोराइड) इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि आर्थिक स्थिति खराब होने और खुद नशे के आदी होने के कारण वे शाह नामक एक व्यक्ति से ये इंजेक्शन खरीदकर बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश में अभियान जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नसीम निवासी लंढौरा मंगलौर और तन्मय ध्यानी निवासी रिस्पना नगर देहरादून के रूप में हुई है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल चन्दन सिंह और होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *