
हरिद्वार/श्यामपुर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ(प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ(प्रवर्तन)नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा सिडकुल,सिंहद्वार, लक्सर मार्ग एवं श्यामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान में विभिन्न अनियमितताओं पर 140 वाहनों के चालान किए गए तथा 26 वाहन सीज किए गए।
हेलमेट संबंधी उल्लंघनों पर 77 वाहनों के चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के 19, बिना बीमा के 22,बिना वैध परमिट संचालन के 10 तथा फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने के 09 मामलों में कार्रवाई की गई।वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन के 06 मामलों में भी चालान किए गए।
सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले मालवाहक वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त कृषि ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उपयोग, बकाया कर तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग जैसी अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की गई।
अभियान में परिवहन कर अधिकारी हरिश सती,रविन्द्र पाल सैनी एवं परिवहन उपनिरीक्षक नरेश नेगी शामिल रहे।परिवहन विभाग ने आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की है।
