करोडों की धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा,मंगलौर पुलिस ने दो आरोपी को दबोचा

एप्रो ग्लोबल कंपनी को जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

हरिद्वार/मंगलौर (फरमान खान) एप्रो ग्लोबल कंपनी को जनपद मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित कराने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर करोडों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार,वादिया अभिलाषा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एप्रो ग्लोबल कंपनी को मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर धनराशि प्राप्त की गई और बाद में रकम हड़पकर धोखाधड़ी की गई।शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर मंगलौर ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।पुलिस टीम ने लगातार प्रयास और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 21 नवंबर को मुकदमे में वांछित दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।इस गंभीर मामले में पुलिस को कामिल हसन पुत्र इब्राहिम,निवासी ग्राम खुड्डा,तिलकराम उर्फ तेल्लूराम पुत्र स्वर्गीय रुमाल सिंह,निवासी ग्राम तेजलहेड़ा,थाना छपार,जिला मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश,दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की।वहीं इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपितों की भूमिका की जांच और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।हरिद्वार पुलिस का कहना है कि आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *