बहादराबाद : 13 अक्टूबर को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उसकी पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ होटल ले जाकर गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार आरोपी निखिल कुमार की गिरफ्तारी के लिए बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की तलाश में उसके निवास स्थान पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। गुरुवार को विवेचक उपनिरीक्षक ज्योति नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुनः आरोपी के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी मौके पर मौजूद मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार हिरासत मे लिया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
युवती को जबरन होटल ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज था मुकदमा बहादराबाद पुलिस ने दबोचा आरोपी
