हरिद्वार में गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कंप

हरिद्वार: जनपद में गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया।अभियान के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के मामलों में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए।पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को कानून का पालन करने और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई।हरिद्वार पुलिस के अनुसार, जनपद में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *