Pankaj Jaiswal

हरिद्वार।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने मंगलवार को रोशनाबाद स्थित श्रीकृष्णा गार्डन कॉलोनी में अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर क्षेत्रीय पर निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे उठाते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।मनोज धनगर ने कहा कि क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए समय पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच दिनों से सुभाष नगर में एक महिला के भूख हड़ताल चलने के बाद भी विधायक की नींद खुली। उन्होंने कहा कि अब विधायक को अपनी कुर्सी खिसकती हुई नजर आ रही है।कांग्रेस नेता ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता जनसमस्याओं को लेकर गंभीर है और आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में विधायक को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा और उनका राजनीतिक सफाया हो जाएगा।
