11.02 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार,नशा तस्करों पर पुलिस ने कशा शिंकजा

एएनटीएफ के हेड कांस्टेबल रियाज अली की सक्रियता और बेहतरीन कार्यशैली ने नशा तस्कर तक पहुंचने में निभाई अहम भूमिका

हरिद्वार/ज्वालापुर(फरमान खान)जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को 11.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।सटीक सुरागरसी ने पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी दिलाने में अहम योगदान दिया।
पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों तथा एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर नजर बनाए हुए थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 24 नवंबर 2026 को लालपुर से आगे नहर पटरी पर पुल जटवाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते के पास से सयान उर्फ नोनू पुत्र मोहर्रम,निवासी मोहल्ला सोनिया बस्ती, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
इस कार्रवाई में एनटीएफ के हेड कांस्टेबल रियाज अली की सक्रियता, सूचनाओं के संकलन और नशा तस्करों के नेटवर्क पर लगातार नजर रखने की कार्यशैली विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।उनकी मेहनत और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *