एंटी नारकोटिक्स टीम को मिली सफलता 378.75 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मंगलौर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई, हुंडई क्रेटा कार ली कब्जे में

हरिद्वार(फरमान खान) जनपद हरिद्वार में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस और जनपद एंटी नारकोटिक्स ड्रग टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 378.75 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार बरामद की है। इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ कांस्टेबल नितुल यादव और कांस्टेबल रणजीत सिंह सिद्धू ने भी कार्रवाई में सक्रिय सहभागिता निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर बॉर्डर क्षेत्रों, हाईवे, लिंक रोड और गांवों की ओर जाने वाले रास्तों पर चेकिंग अभियान तेज किया हुआ है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 378.75 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से हुंडई क्रेटा कार संख्या UK07BJ-6560 को भी कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी घास मंडी रोड, निकट वाल्मीकि धर्मशाला, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार तथा आस मोहम्मद पुत्र लियाकत निवासी ग्राम ढंडेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस संयुक्त कार्रवाई में जनपद एंटी नारकोटिक्स ड्रग टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चल रही कार्रवाई में उनकी सक्रियता और टीम के साथ समन्वय ने अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं कांस्टेबल नितुल यादव और कांस्टेबल रणजीत सिंह सिद्धू ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक आनंद मेहरा कांस्टेबल सुधीर जनपद एंटी नारकोटिक्स ड्रग टीम से हेड कांस्टेबल रियाज अली कांस्टेबल नितुल यादव तथा कांस्टेबल रणजीत सिंह सिद्धू.पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *