
हरिद्वार कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने की सूचना पर पुलिस की मुस्तैदी के चलते बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई रविवार 15 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल ग्रैंड लज्जा के पास कुछ बदमाश अवैध हथियार सप्लाई करने आने वाले हैं सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर अकुंश लगाया घेराबंदी के दौरान पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को जिनमें विशाल(निवासी बहादराबाद,हरिद्वार) और भूपेंद्र(निवासी मंसूरपुर,मुजफ्फरनगर)को मौके से दबोच लिया। वही उनका तीसरा साथी मुकुल(निवासी सरधना,मेरठ)गन्नै के खेत की और भागने लगा। पीछा करने पर मुकुल ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग कर दी।पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में मुकुल के पैर में गोली लग गई।घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार ने अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस ने मुकुल के पास से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस जबकि भूपेंद्र के पास से एक तमंचा बरामद किया है।पुलिस की और से अग्रिम कारवाई करते हुए तीनो आरोपियों के अपराधिक इतिहास और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।
