सीमांत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था चौकसी के लिए नवनिर्मित चिड़ियापुर चौकी का भव्य लोकार्पण

फरजाना मंसूर | श्यामपुर

उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को एक नया आयाम देते हुए, श्यामपुर क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटी सीमांत चौकी चिड़ियापुर के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस सौगात से पूरे पुलिस महकमे और क्षेत्रीय पुलिस कर्मियों में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने पूरी विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ नवनिर्मित चौकी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि महकमा अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर कितना प्रतिबद्ध और सक्रिय है।

पुलिस कर्मियों और अधिकारियों में दिखा जोश नई चौकी के शुरू होने से न केवल सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हुई है, बल्कि वहां तैनात होने वाले पुलिस बल का मनोबल भी काफी ऊंचा हुआ है। एसएसपी नवनीत सिंह ने उद्घाटन के बाद परिसर का निरीक्षण कर जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चौकी के संचालन से शातिर अपराधियों और अवांछित तत्वों की घुसपैठ पर प्रभावी अंकुश लगेगा, जिससे पुलिस कर्मी और अधिक आत्मविश्वास के साथ जनता की सेवा कर सकेंगे।

जनता और पुलिस के बीच बढ़ा समन्वय इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने उत्तराखंड पुलिस के इस कदम की भूरी-भरी प्रशंसा करते हुए प्रशासन का आभार जताया। जनता का यह विश्वास और समर्थन पुलिस कर्मियों के लिए सबसे बड़ा उत्साहवर्धन है, जो उन्हें और अधिक निष्ठा व लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी दीपक कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और थाना श्यामपुर का पूरा स्टाफ मौजूद रहा, जिनके चेहरों पर इस नई उपलब्धि और पुलिस बल की बढ़ती ताकत को लेकर साफ संतोष और गर्व का भाव झलकता दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *