लंढौरा में लक्सर रोड पर पलटा एलपीजी से भरा टैंकर, बड़ा हादसा टला

मंगलौर:लक्सर रोड स्थित इंडियन ऑयल गैस प्लांट के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि टैंकर में लगभग 600 लीटर एलपीजी गैस लोड थी।गैस प्लांट के ठीक पास टैंकर पलटने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पास ही इंडियन ऑयल का विशाल प्लांट स्थित होने के कारण यदि जरा सी भी लापरवाही या गैस रिसाव की स्थिति बनती, तो एक बड़ा और भयानक हादसा हो सकता था। हालांकि, गनीमत यह रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया।वहीं, घटना के संबंध में जब सत्यता जानने और पुष्टि के लिए क्षेत्रीय कोतवाली पुलिस को फोन किया गया, तो पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *