हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर जबरन भीख मांगने वालों पर हरिद्वार पुलिस का डंडा चला है।एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार को घाटों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया और राह चलते यात्रियों को परेशान कर रहे 31 भिक्षुओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया है। साथ ही भीड़ में श्रद्धालुओं को मोबाइल, पर्स और जेवरात संभालकर रखने की अपील भी की है।
हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को तंग कर रहे थे भिखारी, पुलिस ने 31 को उठाया
