बहादराबाद: बेगमपुर क्षेत्र में राहगीरों के साथ अभद्रता कर हंगामा मचा रहे एक युवक को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुद्धवार को गश्त के दौरान पुलिस को एक राहगीर ने सूचना दी कि फैक्ट्री के बाहर एक व्यक्ति हुड़दंग कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आरोपी आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़े पर आमादा था, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ रही थी।पुलिस के समझाने पर भी वह और उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र राजेन्द्र, मूल निवासी शाहजहांपुर यूपी, हाल निवासी बेगमपुर के रूप में हुई है। आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बहादराबाद: राहगीरों से बदतमीजी और हुड़दंग, पुलिस ने युवक को दबोचा
