अभी अभी बहादराबाद-पतंजलि क्षेत्र के अंतर्गत शांतरशाह पतंजलि मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बहादराबाद :कोर्सैंड से भरा एक डंपर अनलोडिंग के दौरान पास ही स्थित एक मकान और दुकान पर ढह गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी राहगीर या स्थानीय निवासी को चोट नहीं आई और सभी की जान बाल-बाल बच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर सड़क किनारे स्थित एक मकान और दुकान के पास कोर्सैंड खाली कर रहा था। भारी मात्रा में रेत भरा होने के कारण संतुलन बिगड़ने से डंपर और पूरा कोर्सैंड सीधे पास की दुकान व मकान के ऊपर आ गिरा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था।

जिससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम मार्ग पर गिरे मलबे को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराने में जुटी हुई है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या रिहायशी इलाके के पास इस प्रकार भारी मात्रा में खनन सामग्री डंप करने की कोई अनुमति थी? क्या नियमों को ताक पर रखकर भंडारण किया जा रहा था? अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *