हरिद्वार (चर्चा) : प्रदेश में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध के बाद हरिद्वार जिले में इनकी कथित कालाबाजारी और तय कीमत से अधिक वसूली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बाजार में प्रतिबंधित उत्पादों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू निर्धारित कीमत से करीब 50 से 80 प्रतिशत तक अधिक दाम पर बेचे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।हरिद्वार में तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। 14 मई को जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला था। इसके बाद 16 अक्टूबर को नगर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला और भीमगोड़ा क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के चालान किए थे। कार्रवाई के बावजूद प्रतिबंधित उत्पादों की कथित उपलब्धता और बढ़ी कीमतों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि यदि प्रतिबंधित उत्पाद बाजार में पहुंच रहे हैं तो उनकी सप्लाई कहां से हो रही है। केवल फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई से प्रतिबंध को पूरी तरह प्रभावी बनाया जा सकेगा या फिर इसके लिए सप्लाई चेन तक पहुंचना जरूरी होगा, यह प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनती जा रही है। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि कार्रवाई का दायरा केवल दुकानदारों तक सीमित रहेगा या प्रतिबंधित उत्पादों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा जाएगा।बाजार में कीमतों में कथित उछाल को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रतिबंध के बाद उपलब्धता कम होने और मांग बरकरार रहने की स्थिति में कुछ लोग इसे कालाबाजारी से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने चुनौती सिर्फ बिक्री पर कार्रवाई करने की नहीं, बल्कि प्रतिबंधित उत्पादों की आपूर्ति और वितरण की पूरी कड़ी की निगरानी करने की भी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में अभियान केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित रहता है या सप्लाई चैन पर प्रभावी कार्रवाई कर प्रतिबंध को धरातल पर लागू कराया जाता है।
Related Posts
वित्तीय समावेशन संतृप्ति मेगा कैंप का आयोजन 15 जून को बहादराबाद में
हरिद्वार वित्तीय सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा वित्तीय समावेशन को पूर्ण संतृप्ति तक ले जाने के…
निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र में वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
हरिद्वार (फरमान खान)नशे के खिलाफ जंग में केवल कार्रवाई ही नहीं,बल्कि जागरूकता और सकारात्मक गतिविधियों के जरिए लोगों को नई…
हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को तंग कर रहे थे भिखारी, पुलिस ने 31 को उठाया
हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर जबरन भीख मांगने वालों पर हरिद्वार पुलिस का…
